जिन Oura मेंबर्स को लंबे समय से दौड़ते वक्त एक नज़र में अपनी मौजूदा पेस देखने या रिंग पहने बिना वेट लिफ़्टिंग करते समय अपना हार्ट रेट रिकॉर्ड करने का इंतज़ार था, उनके लिए Oura ऐप अब सिर्फ़ वर्कआउट ख़त्म होने के बाद ही नहीं, बल्कि वर्कआउट के दौरान भी आपका साथी बन सकता है.

लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग रियल टाइम मेट्रिक्स को Oura ऐप में लेकर आता है. चाहे आप अपना नया पर्सनल रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रहे हों, हर स्प्लिट पर फ़ीडबैक चाहने वाले साइक्लिस्ट हों, या बस चलते हुए बढ़ते कदमों और तय होती दूरी को देखकर ख़ुशी महसूस करना चाहते हों, Oura हर कदम पर आपके साथ चलने के लिए तैयार है.

लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग, 4 जून से iOS और Android पर Oura Ring Gen3 और उससे नई जनरेशन इस्तेमाल करने वाले दुनियाभर के Oura मेंबर्स के लिए उपलब्ध होना शुरू होगा.

लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग कैसे काम करती है

लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग, Oura के ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्‍शन फ़ीचर को और आगे ले जाती है—इन्हें अलग-अलग तरह की एक्टिविटी के लिए बने दो टूल्स की तरह समझें. 

ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्‍शन (AAD): अब पिलाटीज़ और योग जैसे कम मूवमेंट वाले वर्कआउट्स समेत 40 से ज़्यादा एक्टिविटीज़ के लिए बेहतर सटीकता के साथ, AAD दिनभर की हर हलचल को ट्रैक करने और आपके हर कदम व हर कैलोरी का हिसाब रखने में मदद करता है — चाहे आप सिर्फ़ घर के काम कर रहे हों या बागवानी. 

लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग “रिकॉर्ड वर्कआउट हार्ट रेट” फ़ीचर का नया और बेहतर वर्ज़न,लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग आपको चलते-फिरते अपनी एक्टिविटी ट्रैक करने देता है. Oura ऐप में कोई एक्टिविटी शुरू करते ही, यह नया फ़ीचर आपको अपनी अहम मेट्रिक्स — जैसे पेस, दूरी और हार्ट रेट — रियल टाइम में देखने देता है. साथ ही, लॉक स्क्रीन विजेट्स की मदद से चलते-फिरते भी आपके आंकड़े हमेशा नज़र आते रहते हैं.

अब आपके डिवाइसेज़ की मदद से रियल टाइम हार्ट रेट ट्रैकिंग

Oura ऐप में लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग की अलग-अलग स्क्रीनें

वर्कआउट के दौरान अपना हार्ट रेट जानना आपके लिए बेहद मददगार हो सकता है, फिर चाहे आपकी फ़िटनेस किसी भी लेवल की हो. अब, वर्कआउट के दौरान Oura Ring न पहने होने पर भी आप इसे ट्रैक कर सकते हैं: लाइव हार्ट रेट देखने के लिए बस ब्लूटूथ हार्ट रेट मॉनिटर को Oura ऐप से पेयर करें। 

Oura ऐप आपके सभी वर्कआउट मेट्रिक्स, जिसमें हार्ट रेट भी शामिल है, को एक ही जगह पर दिखाता है, ताकि आपको पूरी तस्वीर समझने में मदद मिले और आपकी ट्रेनिंग को बेहतर सपोर्ट मिल सके. ये मेट्रिक्स लॉक स्क्रीन विजेट्स पर भी दिखेंगे, ताकि चलते-फिरते आपके स्टैट्स हमेशा नज़र आते रहें और आप रियल टाइम में ज़रूरी बदलाव कर सकें.   

कम्पैटिबल डिवाइसेज़ में Apple AirPods Pro और Polar जैसे किसी भी ब्लूटूथ-इनेबल्ड चेस्ट स्ट्रैप शामिल हैं. इससे आप वही डिवाइस इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके पास पहले से मौजूद हैं. एक बार पेयर होने के बाद, आपका कनेक्टेड डिवाइस हार्ट रेट डेटा सीधे आपके वर्कआउट व्यू में भेजता है. इससे आपको मौजूदा HR और हर हार्ट रेट ज़ोन में बिताया गया समय चलते-फिरते दिखाई देता है.

Oura Ring 5 पहनकर केटलबेल के साथ वर्कआउट करता हुआ व्यक्तिजब आप लाइव एक्टिविटी शुरू करते हैं, तो आपको सेंसर जोड़ने का ऑप्शन दिखाई देगा. लिस्ट में से अपना डिवाइस चुनें, कनेक्ट करें और शुरू हो जाएँ. एक बार पेयर करने के बाद, आपका सेंसर आगे होने वाले वर्कआउट्स के लिए सेव हो जाता है. इसलिए सेटअप सिर्फ़ एक बार करना होता है. अगर आपका डिवाइस वर्कआउट के बीच में डिस्कनेक्ट हो जाता है, तब भी आपका वर्कआउट बिना रुकावट जारी रहेगा. साथ ही, आपको दोबारा कनेक्ट करने का ऑप्शन देने वाला एक नोटिफ़िकेशन मिलेगा.

वर्कआउट के बाद, आपकी समरी हार्ट रेट डेटा सीधे आपके कनेक्टेड डिवाइस से लेती है. इसमें एवरेज HR, पीक HR और सभी ज़ोन का पूरा ब्रेकडाउन शामिल होता है. नतीजा: आपके कार्डियोवैस्कुलर प्रयासों की एक बेहद सटीक और पूरी तस्वीर.

लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग आपके बाकी Oura डेटा के साथ पूरी तरह इंटीग्रेटेड है. लाइव ट्रैक की गई हर सेशन की जानकारी आपके एक्टिविटी स्‍कोर रेडिनेस स्कोर, स्टेप काउंट, बर्न की गई एक्टिव कैलोरीज़, ज़ोन्स में बिताए गए समय और कार्डियोवैस्कुलर व मेटाबॉलिक मेट्रिक्स में शामिल होती है.

आपकी पोस्ट-वर्कआउट समरी में नए मेट्रिक्स

आउटडोर वर्कआउट्स के लिए, लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग ऐसी जानकारी जोड़ती है जो रिंग-आधारित वेयरेबल्स में कम ही मिलती है: आपके फ़ोन के GPS से मिलने वाली रियल टाइम पेस और दूरी.

दौड़ते, चलते, हाइकिंग करते या साइकिल चलाते समय, आपकी मौजूदा पेस और कुल दूरी चलते-चलते अपडेट होती रहेगी. आपके फ़ोन की लॉक स्क्रीन पर एक विजेट पेस और दूरी को हमेशा नज़र में रखता है, बिना ऐप खोले.

रन के बाद, आपकी पोस्ट-वर्कआउट समरी में शामिल होगा:

  • GPS डेटा से बना आपके पूरे रूट का मैप
  • पूरा समय
  • पूरी दूरी
  • एक्टिव कैलोरी बर्न 
  • ऐक्टिव टाइम
  • औसत स्पीड
  • एवरेज हार्ट रेट
  • हार्ट रेट ज़ोन समरी

संबंधित: हार्ट रेट ज़ोन क्या हैं?

कैसे शुरू करें?

लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग 4 जून से iOS और Android पर Oura Ring Gen3 और उससे नए मॉडल्स इस्तेमाल करने वाले दुनिया भर के Oura मेंबर्स के लिए उपलब्ध होना शुरू होगी. लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग देखने के लिए Oura ऐप खोलें और नया वर्कआउट शुरू करने के लिए “+” आइकॉन पर टैप करें. रियल-टाइम हार्ट रेट के लिए, शुरू करने से पहले सेंसर सेटअप के दौरान अपना ब्लूटूथ हार्ट रेट मॉनिटर या AirPods साथ लाएं और कनेक्ट करें.