Oura का प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी वाला फ़ीचर होने वाली माँओं के लिए बनाया गया है, ताकि उनके इस सफ़र के हर पड़ाव पर उन्हें डेटा-बैक्ड इनसाइट्स, सपोर्ट और सही जानकारी मिलती रहे.
“प्रेगनेंसी बहुत सारी मेंबर्स की ज़िंदगी में फ़िज़ियोलॉजिकली सबसे बड़ी घटनाओं में से एक होती है,” ऐसा कहना है Neta Gotlieb, PhD का, जो Oura में स्टाफ़ प्रोडक्ट मैनेजर, विमेंस हेल्थ हैं. “इस फ़ीचर के पीछे हमारा मक़सद है — प्रेगनेंट मेंबर्स को इतनी जानकारी देना कि वो अपनी बॉडी को अच्छी तरह समझ पाएँ और उसी हिसाब से अपनी सेहत का ख़याल रख पाएँ.”
जब आपप्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी वाला फ़ीचर ऑन करती हैं, तो Oura आपकी प्रेगनेंसी के दौरान अहम हेल्थ मेट्रिक्स को हाइलाइट करता है — जैसे टेम्परेचर ट्रेंड्स, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी, और रेस्पिरेटरी रेट — ताकि इस पूरे सफ़र में आपकी बॉडी में हो रहे फ़िज़ियोलॉजिकल बदलावों की एक तस्वीर सामने आ सके.
जैसे-जैसे आपकी बॉडी में ढेर सारे बदलाव हो रहे होते हैं, ये इनसाइट्स आपको भरोसा दिला सकती हैं — क्योंकि ये आपको प्रेगनेंसी के आम पैटर्न्स का पूरा दायरा दिखाती हैं. साथ ही, हर हफ़्ते आपको साइंस-बेस्ड इनसाइट्स मिलेंगी कि क्या हो रहा है — जिससे आप अपने लक्षणों को समझ पाएँगी, और ये भी जान पाएँगी कि आपके बायोमेट्रिक ट्रेंड्स में क्या बदलाव आ सकते हैं.
चौथे हफ़्ते से लेकर 40वें हफ़्ते तक, Oura हर पड़ाव पर आपके साथ है — आपको सपोर्ट करने और सही राह दिखाने के लिए. नीचे जानें कि अपडेटेड प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी वाला फ़ीचर कैसा है, और Oura की इनसाइट्स अब प्रेगनेंसी को कैसे ध्यान में रखती हैं.
अपनी बॉडी और अपने हेल्थ डेटा — दोनों पर आपका ही कंट्रोल है. जानकर बेफ़िक्र रहें कि आपके Oura की जानकारी पर पूरी तरह आपका ही हक़ है. हमारी प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में और जानें.
प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी वाले फ़ीचर्स
जेस्टेशनल एज ट्रैकर
हर दिन आप देख पाएँगी कि आप अपनी प्रेगनेंसी के किस ट्राइमेस्टर में कितनी आगे हैं — जो तीन रिंग्स के ज़रिए दिखाया जाएगा. आपकी जेस्टेशनल एज के हिसाब से हर हफ़्ते एक मैसेज मिलता है, जो बताता है कि आगे किस तरह के बदलावों की उम्मीद करनी है.
टैग की मदद से लक्षणों पर नज़र रखें
प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी वाले फ़ीचर में आप अपनी आदतें, फ़ीलिंग्स, बॉडी में हो रहे बदलाव, बाहरी हालात (जैसे हाई एल्टिट्यूड) वगैरह को टैग कर सकती हैं — ताकि आपको समझ आ सके कि आपकी प्रेगनेंसी के किस पहलू का आपके बायोमेट्रिक्स पर क्या असर पड़ रहा है. साइंस-बेस्ड डेटा के आधार पर, हर हफ़्ते मिलने वाले मैसेज ये भी बताते हैं कि उस हफ़्ते आप क्या-क्या महसूस कर सकती हैं.
इसके अलावा, हमने प्रेगनेंसी के पूरे अनुभव को बेहतर तरीके से ट्रैक करने के लिए 35 नए टैग जोड़े हैं, जैसे फ़ॉल्स लेबर (ब्रैक्सटन हिक्स) कॉन्ट्रैक्शन, कॉन्ट्रैक्शन, ज़्यादा सेक्सुअल डिज़ायर, सीने में जलन, कब्ज़ और उल्टी.
संबंधित: ट्राइमेस्टर के हिसाब से प्रेगनेंसी के लक्षण: क्या नॉर्मल है — और क्या रेड फ़्लैग हो सकता है
रोज़ के वाइटल्स के लिए रेफ़रेंस रेंज
Oura चार अहम मेट्रिक्स को ट्रैक करता है जो प्रेगनेंसी में बहुत ज़रूरी होते हैं — टेम्परेचर ट्रेंड्स, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी, और रेस्पिरेटरी रेट. Oura की मेडिकल एडवाइज़र Eleni Jaswa, MD, जो एक फ़र्टिलिटी स्पेशलिस्ट हैं — के साथ मिलकर बनाया गया, प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी वाला फ़ीचर आपके पर्सनल ट्रेंड्स को एग्रीगेट डेटा के साथ रखकर दिखाएगा, ताकि आपको प्रेगनेंसी में आमतौर पर दिखने वाले पैटर्न्स समझ आ सकें.
“क्या नॉर्मल है ये जानना, माँ बनने वाली बॉडी से क्या उम्मीद करनी है ये समझना, और ये जानना कि रोज़-रोज़ के छोटे-मोटे बदलाव आम बात हैं — इन सबसे उस मुश्किल वक़्त में बहुत ज़रूरी भरोसा मिलता है,” ऐसा डॉ. Gotlieb कहती हैं.
आप व्यू को करंट ट्राइमेस्टर और पूरी प्रेगनेंसी के बीच टॉगल कर सकती हैं, ताकि इस सफ़र में अपनी प्रेगनेंसी को अच्छी तरह समझ पाएँ.
और पढ़ें: Oura डेटा के मुताबिक़ प्रेगनेंसी के दौरान आपके हेल्थ मेट्रिक्स कैसे बदलते हैं
जानकारी भरा कंटेंट
प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी बॉडी में क्या हो रहा है, इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए हमारा गहराई से तैयार किया गया कंटेंट पढ़ें. इसमें बेहतर नींद लेने के तरीके, प्रीनेटल फ़िटनेस और बनने वाली माओं के लिए माइंडफुलनेस एक्सरसाइज़ जैसी कई काम की जानकारियां शामिल हैं. नया कंटेंट हर हफ़्ते आपको मिलता रहेगा.
Oura की इनसाइट्स अब प्रेगनेंसी को भी ध्यान में रखती हैं
अब आपकी Oura इनसाइट्स — जैसे रेडिनेस, नींद,रेस्ट मोड, और रिकवरी मोड — प्रेगनेंसी और जेस्टेशनल एज को भी ध्यान में रखेंगी. प्रेगनेंसी को ध्यान में रखने वाला यह तरीका आपके ख़ास सफ़र और बॉडी में होने वाले बदलावों को बेहतर तरीके से समझता है और आपको ज़्यादा संवेदनशील सपोर्ट देता है.
इसके अलावा, AI से चलने वाला आपका पर्सनल हेल्थ साथी Oura Advisorअब आपकी प्रेगनेंसी को भी ध्यान में रखता है. यह आपके लक्षणों और दूसरे सवालों में आपकी मदद कर सकता है.
Oura ट्राइमेस्टर कैसे कैलकुलेट करता है
क्या आप जानती हैं कि कंसीव करने से पहले ही आपको प्रेगनेंट माना जाता है? जब आप प्रेगनेंट होती हैं, तो आपको एक अनुमानित “ड्यू डेट” दी जाती है. ये अनुमानित ड्यू डेट 28-दिन के साइकल के हिसाब से मानी जाती है, जिसमें ओव्युलेशन 14वें दिन होता है. तो अगर आप उसी साइकल में कंसीव करती हैं, तो आपकी प्रेगनेंसी का पहला दिन आपके पिछले पीरियड का पहला दिन होता है!
दूसरे शब्दों में: आपके मिस हुए पीरियड का पहला दिन प्रेगनेंसी की शुरुआत मानी जाती है, जो कि आपके पहले ट्राइमेस्टर के चौथे हफ़्ते में पड़ता है.
जब आपकी अल्ट्रासाउंड प्रेगनेंसी स्कैनिंग शुरू होती है, तो सोनोग्राफ़र और आपके डॉक्टर फ़ीटस के साइज़ के हिसाब से आपकी जेस्टेशनल एज को अपडेट कर सकते हैं. प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी वाले फ़ीचर में, ये जानकारी मिलने के बाद आप अपनी अनुमानित ड्यू डेट अपडेट कर सकती हैं.
हर ट्राइमेस्टर की लंबाई अलग-अलग ऑर्गनाइज़ेशन अलग-अलग तरीक़े से तय करती हैं. Oura प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी वाले फ़ीचर में, हम अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ ऑब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट (ACOG)’sकी ट्राइमेस्टर की लंबाई की परिभाषा को फ़ॉलो कर रहे हैं, जो इस तरह है:
- पहला ट्राइमेस्टर (पहले दिन से 13 हफ़्ते और 6 दिन तक): वो वक़्त जब फ़र्टिलाइज़ेशन और बड़े ऑर्गन्स का बनना होता है.
- दूसरा ट्राइमेस्टर (14 हफ़्ते 0 दिन से 27 हफ़्ते 6 दिन तक): वो वक़्त जब तेज़ी से ग्रोथ और डेवलपमेंट होती है.
- तीसरा ट्राइमेस्टर (28 हफ़्ते 0 दिन से 40 हफ़्ते 6 दिन तक): वो वक़्त जब फ़ीटस का वज़न बढ़ता है और उसके ऑर्गन्स इतने डेवलप हो जाते हैं कि जन्म के बाद काम कर सकें.
और भी जानें: प्रेगनेंसी के दौरान बेहतर नींद कैसे लें








