दुनियाभर में ग्लूकागॉन-लाइक पेप्टाइड-1s (GLP-1s) को अपनाने का दायरा तेज़ी से बढ़ रहा है.
ग्लूकागॉन-लाइक पेप्टाइड-1s, यानी GLP-1s.
2030 तक 10 करोड़ लोगों का आंकड़ा पार कर जाने का अनुमान है; इसके बावजूद, GLP-1 दवा का इस्तेमाल करने वाला आम व्यक्ति अपनी खुराक, साइड इफ़ेक्ट, वज़न और बायोमेट्रिक्स पर नज़र रखने के लिए अब भी कई अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करता है. अब, Oura यह सब एक ही जगह लेकर आता है.
GLP-1 दवा इस्तेमाल करने वाले Oura मेंबर्स, अपनी पूरी जर्नी के दौरान बायोमेट्रिक्स और बिहेवियर्स में होने वाले बदलावों को लगातार और लंबे वक्त की तस्वीर में समझने के लिए Oura के नए GLP-1 इनसाइट्स फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
GLP-1 इनसाइट्स जून 2026 से अ,अमेरिका, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स और इंडिया में Oura Ring Gen3 और उससे नई जनरेशन इस्तेमाल करने वाले Oura मेंबर्स के लिए शुरू किए जाएँगे
नए GLP-1 इनसाइट्स फ़ीचर में क्या है
GLP-1 इनसाइट्स, Oura ऐप के अंदर दिया गया एक नया एक्सपीरियंस है, जिसे ख़ास तौर पर GLP-1 दवा इस्तेमाल करने वाले मेंबर्स के लिए बनाया गया है. यह आपकी दवा को समझता है, यानी यह आपके डोज़ शेड्यूल को ध्यान में रखकर आपके Oura डेटा को देखता है. इससे जो पैटर्न अलग-अलग देखने पर उलझे हुए लग सकते हैं, वे पूरे संदर्भ में आसानी से समझ आने लगते हैं.
GLP-1 इनसाइट्स चार चीज़ों को एक साथ लेकर आता है: डोज़ ट्रैकिंग, साइड इफ़ेक्ट लॉगिंग, वज़न ट्रैकिंग और पर्सनलाइज़्ड इनसाइट्स. ये सभी मिलकर कुछ ऐसा बनाते हैं जो इन दवाओं का सेवन करने वाले लोगों के लिए पहले कभी मौजूद नहीं था—आपकी बॉडी में क्या हो रहा है, इसका एक लगातार रिकॉर्ड; वह भी उन पलों के बीच, जब आप अपनी देखभाल करने वाली टीम से मिलते हैं,
नोट: Oura न तो दवाइयां लिखता है, न डोज़ में बदलाव की सलाह देता है, और न ही आपके डॉक्टर के फ़ैसले की जगह लेता है. GLP-1 इनसाइट्स के साथ, Oura, GLP-1 दवा लेते समय आपकी बॉडी को बेहतर समझने का एक दमदार ज़रिया बन सकता है.
अपनी डोज़ और उस पर आपकी बॉडी के रिस्पॉन्स को ट्रैक करें
आप अपनी दवा, उसकी डोज़ और अपना शेड्यूल सीधे Oura ऐप में लॉग कर सकते हैं. अपने साइड इफ़ेक्ट्स लॉग करने से आप रियल टाइम में आम तकलीफ़ें नोट कर सकते हैं — जैसे मतली, थकान, भूख में बदलाव, और पेट से जुड़े लक्षण. ये लॉग की गई तकलीफ़ें लॉग की गई डोज़ के साथ-साथ दिखती हैं — ताकि आप समझ सकें कि किस डोज़ से कौन से साइड इफ़ेक्ट्स हुए.
Oura ऐप चेक-इन फ़्लो के हिस्से के तौर पर डोज़ रिमाइंडर भी सपोर्ट करता है. अगर आप Zepbound जैसी हफ़्ते में एक बार लेने वाली दवाई ले रहे हैं, तो डोज़ के दिन एक चेक-इन रिमाइंडर साफ़ दिखेगा — जिसका पहला कदम यह कन्फ़र्म करना होगा कि आपने दवाई ली. अगर आप Foundayo जैसी रोज़ाना लेने वाली दवाई ले रहे हैं, तो आपको हर दिन अपनी डोज़ लॉग करने के लिए हल्के रिमाइंडर मिलेंगे — साथ में हफ़्ते में एक बार पिछले हफ़्ते की सभी डोज़ रिव्यू करने का मौका भी.
GLP-1 एक्सपीरियंस के दौरान वेट ट्रैकिंग
वज़न लॉग करना अब Oura ऐप का एक वैकल्पिक हिस्सा है. GLP-1 इनसाइट्स इस्तेमाल करने वाले मेंबर्स के लिए, यह किसी अलग ट्रैकर में सीमित रहने के बजाय उनकी मेटाबॉलिक हेल्थ की पूरी तस्वीर का हिस्सा बन जाता है.
अगर आप GLP-1 इनसाइट्स ऑप्ट इन करते हैं, तो वक्त के साथ आपका वज़न आपके नींद के ट्रेंड्स, एक्टिविटी लेवल्स और रिकवरी डेटा के साथ-साथ दिखता है. आप अपना वज़न सीधे अपने स्मार्ट स्केल से Apple Health या Health Connect के ज़रिए भी इम्पोर्ट कर सकते हैं.
GLP-1 को समझने वाला Oura Advisor
Oura Advisor अब आपकी GLP-1 दवाई को आपकी पर्सनल हेल्थ जर्नी के कॉन्टेक्स्ट के तौर पर समझता है. Advisor से मिलने वाली जानकारी और सलाह आपकी दवा के शेड्यूल, लॉग किए गए साइड इफ़ेक्ट्स और मेटाबॉलिक मार्कर्स के हिसाब से तैयार की जाती है.
मान लीजिए, हफ़्ते की डोज़ लेने के बाद 48 घंटों के अंदर आपका रेडिनेस स्कोर गिर जाता है. Advisor उस पैटर्न को पहचान सकता है और यह समझाने में मदद कर सकता है कि ऐसा क्यों हो रहा है. यह आपके डेटा में दिख रहे बदलावों को समझने में मदद करता है, ताकि आप साफ़, भरोसेमंद और काम आने वाली जानकारी के आधार पर बेहतर फ़ैसले ले सकें.
पोषण पूरी तस्वीर का सिर्फ़ एक हिस्सा है
GLP-1 इनसाइट्स, मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर समझने में मदद करने वाले Oura के कई फ़ीचर्स में से सिर्फ़ एक है. मेटाबॉलिक हेल्थ आपकी पूरी सेहत की बुनियाद है — यह नींद और रिकवरी से लेकर स्ट्रेस और हार्ट हेल्थ तक, आपकी सेहत के हर अहम पहलू से जुड़ी होती है और उस पर असर डालती है. यही वजह है कि हमने ऐसे फ़ीचर्स बनाए हैं, जो मेंबर्स को मेटाबॉलिज़्म को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं. साथ ही, यह भी दिखाते हैं कि इसका असर Oura द्वारा ट्रैक की जाने वाली दूसरी चीज़ों पर कैसे पड़ता है.
खाना आपको यह लॉग करने देता है कि आप क्या खा रहे हैं, और यह समझने में मदद करता है कि आपके खाने की आदतें आपके ग्लूकोज़ रिस्पॉन्स, रिकवरी और एनर्जी लेवल्स से कैसे जुड़ी हैं. यह फ़ीचर Oura Advisorके साथ भी जुड़ता है, ताकि आप सवाल पूछ सकें और अपनी बॉडी के सिग्नल्स के साथ अपने खाने को बेहतर ढंग से समझने में ज़्यादा मदद पा सकें.* GLP-1 दवा इस्तेमाल करने वाले मेंबर्स के लिए, खाने को लॉग करना यह समझने की एक और परत जोड़ता है कि आपके खाने के चुनाव आपकी बॉडी के मेटाबॉलिक रिस्पॉन्स को कैसे असर करते हैं.
CGM इंटीग्रेशन आपके कंटीन्यूअस ग्लूकोज़ मॉनिटर (CGM) का डेटा Oura ऐप से जोड़ता है, ताकि आप अपने ग्लूकोज़ ट्रेंड्स को नींद, HRV और एक्टिविटी डेटा के साथ एक ही जगह देख सकें. अपनी मेटाबॉलिक हेल्थ जर्नी के हिस्से के तौर पर ब्लड शुगर मैनेज करने वाले मेंबर्स के लिए, यह इंटीग्रेशन डेटा के दो अलग-अलग सोर्स को जोड़कर एक पूरी और साफ़ तस्वीर देता है.
30 जून से शुरू होने वाला लैब अपलोड फ़ीचर, आपको हेल्थ पैनल्सस के ज़रिए अपनी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट सीधे Oura ऐप में जोड़ने देगा. आपका HbA1c, फ़ास्टिंग ग्लूकोज़, लिपिड पैनल और दूसरे क्लिनिकल मार्कर्स आपके Oura बायोमेट्रिक डेटा के साथ दिखाई देंगे, ताकि आप उन्हें एक पूरी तस्वीर के रूप में समझ सकें.
नोट: आपका डेटा पूरी तरह आपका है. क्या शेयर करना है, किसके साथ करना है और कब करना है — यह फ़ैसला पूरी तरह आपका है. हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें.
Oura Ring कोई मेडिकल डिवाइस नहीं है और इसका उद्देश्य किसी भी बीमारी या मेडिकल कंडीशन का डायग्नोसिस करना, इलाज करना, ठीक करना, मॉनिटर करना या उन्हें रोकना नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर या किसी दूसरे मेडिकल प्रोफ़ेशनल से सलाह लिए बिना अपनी दवा, खानपान या वर्कआउट्स में कोई बदलाव न करें.
*खाना और Oura Advisor का इंटीग्रेशन फ़िलहाल सिर्फ़ अंग्रेज़ी में उपलब्ध है.






