Oura कम्युनिटी में आपका स्वागत है! अब आपकी रिंग को सेटअप करने का समय आ गया है.

आपको क्या चाहिए:

  • आपकी Oura Ring
  • आपका Oura चार्जर
  • Oura App
  • एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन

चलिए शुरू करते हैं.

1. Oura App डाउनलोड करें.

आप Oura App को App Store (iOS के लिए) या Google Play (Android के लिए) से डाउनलोड कर सकते हैं.

2. रिंग और चार्जर को बॉक्स से निकालें.

हर Oura Ring की खरीदारी के साथ एक चार्जिंग किट आती है, जिसमें एक चार्जिंग डॉक और USB केबल (Type-C) शामिल है, जिसे लैपटॉप या पावर ब्रिक जैसे अलग पावर सोर्स से कनेक्ट करने की ज़रूरत होगी.

3. चार्जर को प्लग इन करें।

आप चार्जिंग केबल को USB पावर सोर्स, जैसे कि लैपटॉप या सपोर्टिंग पावर ब्रिक में प्लग कर सकते हैं।

4. अपनी रिंग को चार्जर पर रखें.

LED नीले रंग में ब्लिंक करेगी, जो यह दर्शाता है कि आपकी रिंग पेयर होने के लिए तैयार है.

5. सुनिश्चित करें कि आपके डिवाइस का ब्लूटूथ इनेबल है.

आपके डिवाइस को ब्लूटूथ 4.0 को सपोर्ट करना चाहिए.

6. अपना Oura अकाउंट सेटअप करने के लिए इन-ऐप निर्देशों का पालन करें.

अपना Oura अकाउंट बनाने और रिंग को अपने फ़ोन के साथ पेयर करने के लिए ऐप में दिए गए निर्देशों का पालन करें.  

और पढ़ें: Oura अकाउंट कैसे बनाएँ

सेट-अप की अधिक विस्तृत जानकारी के लिए, जिसमें यह भी शामिल है कि अगर आपको रिंग की रिप्लेसमेंट के लिए सेटअप करना है या अपनी रिंग किसी नए सदस्य को देनी है, यहाँ हेल्‍प सेंटर गाइड देखें.

अगर आपको अपनी नई रिंग कनेक्ट करने में कठिनाई हो रही है, तो हमारा ट्रबलशूटिंग कनेक्शन इश्यूज़ लेख देखें.

आपको Oura Ring किस उंगली में पहननी चाहिए?

एक बार जब आपकी रिंग चार्ज हो जाए, तो आप इसे पहनना शुरू कर सकते हैं. 

बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस और सटीकता के लिए, हम आपको अपनी Oura Ring अपनी तर्जनी (इंडेक्स फ़िंगर) में पहनने की सलाह देते हैं. अगर आप कोई अन्य उंगली पसंद करते हैं, तो तो बीच की उँगली और अनामिका (रिंग फ़िंगर) का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. ऐसी उँगलियों में रिंग पहनने से बचें जिनका निचला हिस्सा (बेस) उनके जोड़ (नकल) से पतला या सँकरा हो.

बेस्ट फ़िटिंग और सेंसर की एकदम सही रीडिंग के लिए, अपनी रिंग को इस तरह पहनें कि उसके सेंसर वाले उभार (बम्प्स) आपकी उँगली की हथेली वाली तरफ़ रहें.

उंगली पर Heritage और Horizon Oura Ring के उचित संरेखण को दर्शाने वाले रेखा चित्र

और भी जानें: Oura Ring साइज़िंग टिप्स

अपने रिंग को चार्ज करने से जुड़ी जानकारी

आप Oura ऐप में होम टैब के ऊपरी दाएँ कोने में दो सर्कल्स पर टैप करके अपनी Oura Ring की बैट्री का स्टेटस देख सकते हैं. अगर ये सर्कल लाल रंग में दिखाई देते हैं, तो आपकी रिंग की बैट्री कम है और उसे चार्ज करने की ज़रूरत है. आप किसी भी समय उन दो सर्कल पर टैप करके अपनी रिंग का बैट्री लेवल देख सकते हैं.

जब आपकी रिंग चार्ज हो रही हो, तो आपको एक लाइट ब्लिंक करती हुई दिखाई देगी. यह दर्शाता है कि आपकी रिंग चार्ज हो रही है. जब LED हरी हो जाती है, तो आपकी रिंग पूरी तरह चार्ज हो जाती है. चार्जिंग पूरी होने पर आपको अपने Oura ऐप से एक पुश नोटिफ़िकेशन मिलेगा. आपके Oura Ring को पूरी तरह चार्ज होने में 20-80 मिनट लग सकते हैं, जो इसके मौजूदा बैट्री लेवल पर निर्भर करता है.

अपनी रिंग चार्ज करने के लिए:

1. USB केबल को अपने चार्जिंग डॉक से कनेक्ट करें और दूसरे सिरे को पावर सोर्स, जैसे कि USB वॉल प्लग, लैपटॉप या पावर ब्रिक में प्लग करें.

2. अपनी रिंग को चार्जिंग डॉक पर रखें. जब आपकी रिंग चार्ज हो रही होगी, तो चार्जर की लाइट सफ़ेद रंग में पल्स करेगी.

Oura Ring 4 के लिए, रिंग के डिंपल को चार्जर की लाइट के साथ अलाइन करें.

Oura के साथ शुरुआत करें

Oura Ring Gen3 के लिए, चार्जर की लाइट के विपरीत दिशा में, USB-C पोर्ट के ऊपर मौजूद सेंसर बम्प्स को अलाइन करें.

gen3 on charger

Oura Ring 4 Charger सिर्फ़ Oura Ring 4 के साथ कम्पैटिबल हैं. Oura Ring 4 Charger ग्रे और चौकोर है और इसमें USB-C से USB-C केबल शामिल है.

Gen3 Chargers Gen3 और Gen2 दोनों रिंग के साथ कम्पैटिबल हैं. Gen3 Charger Black और गोलाकार है और इसके साथ USB-C से USB-A केबल आती है.

Oura Ring Chargers साइज़-विशिष्ट होते हैं और पानी के प्रति प्रतिरोधी नहीं होते हैं.

or4 chargergen3 charger

 

और पढ़ें: अपना Oura Ring Charger कैसे इस्तेमाल करें

Oura Ring की बैटरी कितने समय तक चलती है?

पूरी तरह से चार्ज की गई रिंग सात दिनों तक चल सकती है. बैटरी लाइफ़ और उम्र, आपकी रिंग की उम्र और इस बात पर निर्भर करती है कि आप वर्कआउट करते वक़्त हार्ट रेट, एक्सप्लोर करें कंटेंट, या ब्लड ऑक्सीजन सेंसिंग जैसे कुछ फ़ीचर का कितनी बार इस्तेमाल करते हैं.

और भी जानें: रिंग से जुड़ी बैटरी टिप्स

क्या आप Oura Ring पहनकर नहा सकते हैं?

आप अपनी रिंग को शॉवर, हॉट टब, सॉना, आइस बाथ और क्रायोथेरेपी टैंक में सुरक्षित रूप से पहन सकते हैं. हालाँकि, अत्यधिक तापमान (0°C से नीचे या 35°C से ऊपर) के लंबे समय तक संपर्क में रहने से बैट्री को नुकसान हो सकता है. Oura Ring का ऑपरेटिंग टेम्परेचर -10–52°C के बीच होता है.

जानकारी प्राप्त करना शुरू करें

Oura के साथ शुरुआत करें

अपनी रिंग पहनने की पहली पूरी रात के बाद, आप अपनी नींद, रेडिनेस, और एक्टिविटी स्‍कोर के साथ अन्य व्यक्तिगत जानकारी देखना शुरू कर देंगे.

रिंग के इस्तेमाल के शुरुआती कुछ हफ़्तों के दौरान, आपके बेसलाइन तैयार होते हैं. इनके स्थापित हो जाने के बाद, Oura से मिलने वाला आपका मार्गदर्शन और भी अधिक व्यक्तिगत हो जाएगा. ध्यान दें कि कुछ जानकारी, जैसे कि सोने के समय की गाइडेंस, बॉडी क्लॉक और क्रोनोटाइप, रिज़‍िलियंस का लेवल और कार्डियोवैस्कुलर फ़ीचर विकसित होने में समय लेते हैं.

एक बार जब Oura आपको बेहतर तरीके से जान लेती है, तो ये जानकारी दिखाई देने लगेंगी.

अपनी Oura जानकारी का उपयोग करना सीखें

अब जब आपको Oura से जानकारी मिल रही है, तो आप सोच रहे होंगे कि अपनी नींद और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए डेटा का उपयोग कैसे करें.

अपने दैनिक स्लीप डेटा की खोज करके शुरुआत करें, जिसमें आपकी नींद की अवधि, गुणवत्ता और चरणों के बारे में जानकारी शामिल है. ट्रेंड्स (फ़ीचर) और पैटर्न पर ध्यान दें, जैसे कि आप कब सोने जाते हैं और कब जाग जाते हैं, और इसका आपके स्कोर पर क्या प्रभाव पड़ता है.

आप अन्य डेटा बिंदुओं को देखना भी शुरू कर सकते हैं, जैसे कि आपके आराम के समय हार्ट रेट, हार्ट रेट में उतार-चढ़ाव और एक्टिविटी लेवल. आप इस जानकारी का उपयोग उन जीवनशैली की आदतों की पहचान करने के लिए कर सकते हैं जो हो सकता है आपको सकारात्मक या नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही हों. 

आप इस यात्रा का आनंद उठा सकते हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि आपकी पसंद आपके स्वास्थ्य पर कैसे असर डालती हैं और आप अपनी उंगलियों पर उपलब्ध मूल्यवान जानकारी का भरपूर लाभ उठा सकते हैं!

आप अपने वेब ब्राउज़र के माध्यम से भी अपने ट्रेंड्स (फ़ीचर) तक पहुँच सकते हैं और अपना डेटा डाउनलोड कर सकते हैं यहाँ.

मेंबर टिप: जब आप नियमित रूप से आदतों और जीवन के इवेंट, जैसे सप्लीमेंट का उपयोग या बीमारी को टैग करते हैं, तो आपको डिस्कवरीज़ मिलने लगेंगी. ये ऐसी जानकारी हैं जो आपको आपके पिछले डेटा में पाए गए ट्रेंड्स (फ़ीचर) के आधार पर, टैग की गई गतिविधियों और आदतों का आपके बॉयोमेट्रिक्स पर प्रभाव दिखाती हैं.

मेरी Oura Ring लाल क्यों चमक रही है?

आप देख सकते हैं कि कभी-कभी आपकी Oura Ring लाल चमकती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आपके रक्त में पेरिफ़ेरल ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) के स्तर को माप रही है. सोते समय रिंग के लाल और इन्फ्रारेड LED से आपकी उंगली में प्रकाश भेजकर, यह माप सकती है कि कितना प्रकाश परावर्तित होता है. जिस ख़ून में ऑक्सीजन भरपूर होता है वो इंफ़्रारेड रोशनी से ज़्यादा लाल रोशनी को वापस भेजता है, जबकि जिस ख़ून में ऑक्सीजन कम होता है वो लाल रोशनी से ज़्यादा इंफ़्रारेड रोशनी को वापस भेजता है.

और भी जानें: ब्लड ऑक्सीजन सेंसिंग (SpO2) कैसे काम करता है?