Oura Ring अपनी एडवांस और बिना किसी झंझट वाली टेक्नोलॉजी की बदौलत पर्सनल हेल्थ ट्रैकिंग की दुनिया में सबसे आगे निकल गई है. यह सिर्फ़ क़दम गिनने तक सीमित नहीं है और नींद, कार्डियोवैस्क्युलर हेल्थ, साइकल ट्रैकिंग, स्ट्रेस, बीमारी का पता लगाने, 30 से भी ज़्यादा दूसरे बॉयोमेट्रिक्स पर गहराई से नज़र रखती है. 

Oura Ring 4 पहनने वाले हेल्थ गैजेट्स की दुनिया में सबसे आगे है. यह अपनी नई टेक्नोलॉजी, ख़ास फ़ॉर्मूलों और लगातार डेटा जाँचने वाले सेंसरों को एक छोटी सी आरामदायक रिंग में समेट कर आपकी सेहत की बिल्कुल सटीक जानकारी (हेल्‍थ इनसाइट) देती है.

Oura Ring 4 को चलाने वाली उस नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानें—जो Oura के सदस्यों को अपनी हेल्थ और तंदुरुस्ती पर पूरी पकड़ बनाने में मदद करती है.

ज़्यादा स्लीक. ज़्यादा स्मार्ट. सिर्फ़ आपके लिए.
Shop Oura Ring 4

एडवांस सेंसर सुइट

Oura Ring 4 का फ़ीचर एक पूरी तरह से नया डिज़ाइन किया गया मल्टी-सेंसर सिस्टम है, जो बेजोड़ सटीकता देता है.

  • 18-पथ मल्टी-वेवलेंथ फ़ोटोप्लेथिस्मोग्राफ़ी (PPG):
    • लाल और इंफ़्रारेड LED, नींद के दौरान ब्लड ऑक्सीजन के लेवल (SpO2) को मापते हैं।
    • हरे औरइंफ़्रारेड LED, 24/7 हार्ट रेट (HR) और हार्ट रेट में उतार-चढ़ाव (HRV) को ट्रैक करते हैं, साथ ही नींद के दौरान साँस लेने के रेट को भी मापते हैं।
  • डिजिटल टेंप्रेचर सेंसर: यह स्किन टेम्परेचर में बदलाव (टेम्परेचर में बदलाव) को मापता है, जो बीमारी के शुरुआती संकेतों , मासिक चक्र की साइकल ट्रैकिंग और रिकवरी की जानकारी का पता लगाने में सहायक होता है. 
  • 3D एक्सेलेरोमीटर: यह 24/7 एक्टिविटी और मूवमेंट की निगरानी करता है, जिसमें स्टेप, एक्सरसाइज़ इंटेंसिटी, और रात की बेचैनी को कैप्चर करता है.
  • अत्याधुनिक Smart Sensing टेक्नोलॉजी: यह कई तरह की स्थितियों और हालात के हिसाब से PPG सेंसर की सेटिंग को अपने आप बदल देती है, जिससे सिग्नल की क्वालिटी और बैटरी की बचत में बहुत सुधार होता है.

डेटा एनालिसिस के लिए कंपनी के अपने ख़ास एल्गोरिदम

ये रिसर्च-ग्रेड सेंसर अत्याधुनिक मशीन-लर्निंग एल्गोरिदम को ताक़त देते हैं, ताकि दिन हो या रात, सबसे सटीक और लगातार हेल्थ मेट्रिक्स और जानकारी मिलती रहे—वह भी बैटरी लाइफ़ की बचत करते हुए.

संबंधित: Oura Ring Gen3 की टेक्नोलॉजी

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

Oura Ring में ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी, दिन के एक छोटे से हिस्से (1% से काफ़ी कम) के दौरान ही सक्रिय रहती है। जब रिंग ऐप के साथ सिंक होती है और फ़र्मवेयर अपडेट होते हैं, तब डेटा ज़्यादा लगातार ट्रांसमिट होता है। एयरप्लेन मोड Oura Ring से सभी रेडियो ट्रांसमिशन को डिसेबल कर देता है।

Oura Ring जैसे डिवाइस के लिए SAR (स्पेसिफ़िक एब्जॉर्प्शन रेट) की सीमा सिर और शरीर के लिए 2.0 W/kg है और Oura का SAR लेवल 0.0003 W/kg है। दूसरे शब्दों में, Oura Ring का इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ़ील्ड (EMF) लेवल एक सामान्य स्मार्टफ़ोन से 3,000 गुना कम है।

डायमेंशन और वेट

  • चौड़ाई: 7.90 mm
  • थिकनेस: 2.88mm
  • वेट की सीमा: 4 – 15 साइज़ की पूरी रेंज के लिए 3.3 – 5.2 ग्राम

वाटर रेजिस्टेंस

  • 100 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंट

बैटरी

  • 8 दिनों तक की बैटरी लाइफ़*
  • बैट्री लेवल के आधार पर, आमतौर पर 20-80 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है
  • लिथियम-आयन रिचार्जेबल बैट्री

*बैटरी से जुड़े सभी दावे Oura Ring के साइज़, Oura ऐप की सेटिंग, फ़ीचर कॉन्फ़िगरेशन, एक्टिविटी, बैटरी की उम्र, इस्तेमाल के तरीके और कई अन्य बातों पर निर्भर करते हैं; असल नतीजे इनसे अलग हो सकते हैं. बैटरी लाइफ़ और चार्ज करने के तरीक़े आपके इस्तेमाल और सेटिंग के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. अलग-अलग साइज़ और परिस्थितियों (सिनेरियो) को ध्यान में रखकर बैटरी के कई टेस्ट किए गए थे.