दुनिया की सबसे छोटी स्मार्ट रिंग, Oura Ring 5 अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट, ज्वेलरी जैसी डिज़ाइन में दमदार हेल्थ सेंसिंग देती है. Oura Ring 4 के मुकाबले 40% कम वॉल्यूम और ज़्यादा टिकाऊ फ़िनिश के साथ, Oura Ring 5 वियरेबल टेक्नोलॉजी के लिए नया स्टैंडर्ड सेट करती है. 

Oura के चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर Tom Hale कहते हैं, “हमने Oura Ring को अंदर से बाहर तक बिल्कुल नए सिरे से बनाया, ताकि छोटी, हल्की और ज़्यादा आरामदेह रिंग में और भी सटीक, लगातार जानकरी मिल सकें — ताकि लोग अपनी ज़िंदगी जीने पर ध्यान दे सकें, उसे ट्रैक करने पर नहीं.”  

इस अहम पड़ाव के पीछे की मेहनत और कारीगरी को समझने के लिए, हमने अपनी इंडस्ट्रियल डिज़ाइन और ऑप्टिकल सेंसिंग टीम्स से बात की कि उन्होंने Oura Ring का ये कमाल का नया वर्ज़न कैसे बनाया.

Oura Ring 5: Thinner, lighter, more durable, and more powerful than ever before.
Shop Now

Oura Ring को बिल्कुल नए सिरे से दोबारा इंजीनियर करना

Oura के स्टाफ़ इंडस्ट्रियल डिज़ाइनर Mikko Aarras कहते हैं, “Oura Ring 5 को बनाते वक्त हमारा सबसे बड़ा मकसद ऐसी सबसे छोटी स्मार्ट रिंग बनाना था, जिसका ‘परफ़ेक्ट साइज़’ लोगों को आरामदेह लगे और देखने में भी ख़ूबसूरत लगे.”. 

अलग-अलग लोगों पर की गई रिसर्च के आधार पर, टीम ने पाया कि Oura Ring 5 की मौजूदा चौड़ाई — करीब 6mm — स्टाइल और आराम, दोनों के लिए सबसे ज़्यादा पसंद की गई. ये साइज़ अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज़ के लिए भी सबसे बेहतर रहा. Aarras बताते हैं कि उनकी टीम ने इससे भी छोटी साइज़ पर काम किया, लेकिन वो बहुत ज़्यादा “नाज़ुक” लगी. 

जब सही साइज़ तय हो गया, तो उसके बाद प्रोसेस का फ़ोकस बैटरी और डिज़ाइन आर्किटेक्चर को उसी तय साइज़ में फ़िट करने के लिए अंत से शुरुआत की तरफ़ काम करने पर आ गया.

Aarras बताते हैं कि काम शुरू होते ही टीम को जल्दी समझ आ गया कि इतना छोटा प्रोडक्ट डिज़ाइन करने से “डोमिनो इफ़ेक्ट” पैदा होता है, जहां एक चीज़ बदलने पर बाकी हर चीज़ में भी बदलाव करना पड़ता है. “इस वजह से ये प्रोजेक्ट इंडस्ट्रियल डिज़ाइन, मेकैनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स — तीनों के लिए बेहद मुश्किल बन गया.”

रिंग की सेंसिंग आर्किटेक्चर को नए तरीके से सोचते हुए, टीम ने हर कॉम्पोनेंट्स को बेहतर सिग्नल्स और ज़्यादा सटीकता के लिए ऑप्टिमाइज़ किया. नए डिज़ाइन वाले सिस्टम में प्रिसिशन-इंजीनियर्ड, लो-प्रोफ़ाइल सेंसर डोम्स हैं, जो स्किन कॉन्टैक्ट को बेहतर बनाते हैं. इसमें ज़्यादा एफ़िशिएंट LEDs और 12 मज़बूत, ज़्यादा सटीक सिग्नल पाथवे भी हैं. साथ मिलकर, ये नए सेंसर ऑप्टिकल डिज़ाइन डिटेल्स अहम फ़ीचर्स पर ज़्यादा सटीक मेट्रिक्स और हाई-फ़िडेलिटी सिग्नल्स देते हैं.

पहले से कहीं छोटी और ज़्यादा सटीक

Oura Ring 5 के छोटे साइज़ की वजह से इसमें कम ऑप्टिकल पाथ्स मौजूद हैं, इसलिए इंजीनियरिंग टीम ने मौजूदा सिग्नल पाथवे के बेसिक फ़ंक्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया. इसमें LEDs को 180 डिग्री घुमाना और उनकी पोज़िशन बदलना शामिल था, ताकि लाल, इंफ़्रारेड और हरी लाइट के लिए पूरे ऑप्टिकल पाथ छोटे हो सकें. 

“Oura Ring 5 के छोटे साइज़ की वजह से सेंसर में लाइट पाथ भी छोटे हो गए. Oura के प्रिंसिपल सिस्टम इंजीनियर J-T Mäkinen कहते हैं, “ये डिज़ाइन सिग्नल स्ट्रेंथ और क्वालिटी को इस तरह बैलेंस करता है कि LED चिप्स कम करंट पर भी चल सकें, यानी पावर की खपत कम होती है.” 

Oura Ring 4 के मुकाबले, Oura Ring 5 छोटे मेज़रमेंट पाथ्स, एफ़िशिएंट लाइट रिसाइक्लिंग और बड़े फ़ोटोडायोड (PD) कॉम्पोनेंट का इस्तेमाल करके समान या उससे थोड़ा बेहतर परफ़ॉर्मेंस देती है. नतीजा: Oura Ring 5 हमारी अब तक की सबसे सटीक जनरेशन है. 

Oura Ring 5 के अंदर, LEDs और PDs वाले नए डिज़ाइन के सेंसर्स, Oura Ring 4 के सेंसर्स से थोड़े बड़े हैं. इसकी वजह: Mäkinen बताते हैं, “क्योंकि रिंग बहुत पतली है, इसलिए इंजीनियरिंग टीम को LEDs और PDs को स्किन की सतह और मेटैलिक लेयर के और क़रीब लाना पड़ा.” 

इनोवेटिव फ़्लैट-टॉप डिज़ाइन की वजह से, Oura Ring 5 के अंदर के सेंसर्स बेहद आरामदेह और हल्के महसूस होते हैं, जिससे फिट और फ़ील स्मूद रहती है — जबकि ये Oura Ring 4 के सेंसिंग डोम्स से थोड़े ऊँचे हैं (0.7 mm बनाम 0.3 mm).

Oura Ring 5 की हल्की लेकिन दमदार ताकत


पहले से पतली, हल्की और छोटी Oura Ring 5 में पिछली जनरेशन के मुकाबले ज़्यादा एफ़िशिएंट और बेहतर सेंसर्स हैं. 

सुधार: 

ज़्यादा साफ़ और लगातार रीडिंग्स के लिए ज़्यादा दमदार LEDs

ऑप्टिमाइज़्ड पोज़िशनिंग सेंसर को आपकी स्किन के और क़रीब लाती है, जिससे सिग्नल डिटेक्शन बेहतर होता है

12 ऑप्टिमल सिग्नल पाथवे अलग-अलग उंगलियों और स्किन टोन पर ज़्यादा सटीकता पक्का करते हैं

नतीजे

Oura Ring 5 अब तक की सबसे सटीक Oura Ring है, जिसमें:

एवरेज मेंबर के लिए Oura Ring 4 के मुकाबले रातभर की HRV रीडिंग्स में 12% ज़्यादा सटीकता

वर्कआउट हार्ट रेट के लिए सिग्नल क्वालिटी में 24% सुधार, जिससे दौड़ना, साइकिल चलाना और चलना जैसी अहम एक्टिविटीज़ में सटीकता 19% बढ़ जाती है.

लंबे समय तक टिकने वाली फ़िनिश

अब तक की हमारी सबसे मज़बूत जनरेशन, Oura Ring 5 को Oura मेंबर्स की रोज़मर्रा की एक्टिविटीज़ — वर्कआउट्स, सफ़र, खाना बनाना, सोना और बहुत कुछ — को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. 

Oura Ring 5 के अंदर हाई-ग्रेड टाइटेनियम कंस्ट्रक्शन है. इस मटेरियल को सिर्फ़ इसकी बेहतरीन स्ट्रेंथ-टू-वेट रेशियो की वजह से नहीं चुना गया, बल्कि इसकी नॉन-एलर्जेनिक ख़ूबियों की वजह से भी, ताकि लंबे समय तक पहनने पर सेंसिटिव स्किन के लिए आराम और सुरक्षा बनी रहे.

प्रीमियम और स्लीक लुक बनाए रखने के लिए, Oura Ring 5 में एक्स्ट्रा-स्ट्रॉन्ग फ़िज़िकल वेपर डिपॉज़िशन (PVD) कोटिंग प्रोसेस दिया गया है यह बेहतर फ़िनिशिंग टेक्नीक रिंग को स्क्रैच और रोज़मर्रा की घिसावट से मज़बूत सुरक्षा देती है, और आपकी Oura Ring का प्रीमियम, बिलकुल नए जैसा लुक लंबे समय तक बनाए रखती है.

छोटा, पर कोई समझौता नहीं 

Oura Ring 5 इस बात का शानदार उदाहरण है कि जब बेहतरीन इंजीनियरिंग, इंसानी बॉडी की गहरी समझ के साथ मिलती है, तो क्या मुमकिन हो सकता है. हार्डवेयर को छोटा रखते हुए उसकी क्षमताएं बढ़ाकर, Oura Ring 5 आपकी बॉडी को समझने और बिना किसी रुकावट अपनी ज़िंदगी जीने के बीच की दूरी मिटा देती है.

ज़्यादा सटीकता, बेहतर टिकाऊपन और छोटे साइज़ के साथ, Oura Ring 5 आपके सबसे मुश्किल वर्कआउट्स के लिए काफ़ी मज़बूत, ख़ास मौकों पर भी उतनी ही शानदार, और आपको बेहतर महसूस करने और आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी साफ़ समझ देने जितनी सटीक है.