आपकी बॉडी अपना सही टेम्परेचर कैसे बनाए रखती है, इससे पता चलता है कि आपको आराम चाहिए या आप दिन के लिए तैयार हैं.
कल रात की अपनी टेम्परेचर ट्रेंड रीडिंग देखने के लिए, रेडिनेस टैब पर जाएं और “बॉडी टेम्परेचर पर टैप करें.
Oura आपके टेम्परेचर ट्रेंड्स को कैसे मापता है?
Oura आपकी स्किन टेम्परेचर को मापकर टेम्परेचर ट्रेंड्स ट्रैक करता है, जिसमें काफ़ी ज़्यादा बदलाव दिखते हैं — और यही बताता है कि आपकी सेहत पर क्या असर डाल रहा है. Oura एक्यूरेसी को पहले रखता है और आपकी उंगली से सीधे टेम्परेचर रीड करता है
आपको सही जानकरी देने के लिए, Oura सिर्फ़ आपके रात के ऐवरेज टेम्परेचर से टेम्परेचर ट्रेंड्स रिपोर्ट करता है. टेम्परेचर ट्रेंड्स बहुत सेंसिटिव माप हैं, और दिन की कई आदतें आपकी रीडिंग्स पर असर डाल सकती हैं. रात में मेज़रमेंट लेना बेस्ट है क्योंकि तब कंडीशन्स स्टेबल रहती हैं और आपकी बॉडी का असली स्टेटस सामने आता है.
और पढ़ें: Oura बॉडी टेम्परेचर को कैसे मापता है
अपने टेम्परेचर ट्रेंड्स को कैसे समझें
Oura आपके टेम्परेचर ट्रेंड्स मापता है ताकि आपकी रिकवरी का एनालिसिस कर सके. अगर आपका स्किन टेम्परेचर आपकी नॉर्मल रेंज से बाहर है (जैसे कि बीमारी की वजह से), तो आपको ऐवरेज से कम रेडिनेस स्कोर दिखेगा.
रेडिनेसटैब आपकी पिछली रात का ऐवरेज टेम्परेचर ट्रेंड आपकी बेसलाइन के मुक़ाबले दिखाता है (जैसे कि यह आपके ऐवरेज नॉर्मल टेम्परेचर से +0.3 या -0.2 था).
किसी इंसान का टेम्परेचर आमतौर पर हर दिन अपने हाईएस्ट और लोएस्ट पॉइंट के बीच लगभग 1°C बदलता है. अगर टेम्परेचर इस रेंज से बाहर है, तो इसका मतलब है कि कुछ आपकी बॉडी को चैलेंज कर रहा है और उसे अपनी आइडियल टेम्परेचर रेंज बनाए रखने से रोक रहा है.
ध्यान रखें कि इंटर्नल बदलाव (जैसे बुख़ार) या एक्सटर्नल बदलाव (जैसे गर्म कमरा) दोनों टेम्परेचर में बदलाव ला सकते हैं.
आप अपने टेम्परेचर ट्रेंड्स को दो अलग व्यूज़ में देख सकते हैं.
डेली व्यू शॉर्ट-टर्म, रोज़ाना के टेम्परेचर में होने वाले बदलावों पर फ़ोकस करता है. यह वही बॉडी टेम्परेचर चेंज वैल्यू दिखाता है जो आप हर दिन अपने Oura ऐप के रेडिनेस टैब में देखते हैं. यह व्यू यह पहचानने के लिए आइडियल है कि कब कोई चीज़ आपकी बॉडी पर दबाव डालना शुरू कर रही है, ताकि आप आराम को अहमियत दे सकें.

ट्रेंड व्यू को लंबे समय में आपकी टेम्परेचर ट्रेंड्स में होने वाले बदलाव पहचानने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है, (जैसे लंबे समय की बीमारी या मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान होने वाले हॉर्मोनल बदलाव). हर दिन एक ऐसी वैल्यू दिखाता है जो पिछले तीन दिनों के डेटा को ध्यान में रखती है. हर तारीख़ को बराबर अहमियत देने के बजाय, ट्रेंड व्यू हाल के दिनों को पुराने दिनों के मुक़ाबले ज़्यादा अहम मानता है.

अगर आप ट्रेंड व्यू का इस्तेमाल अपने मेंस्ट्रुअल साइकिल को मैनेज करने के लिए कर रहे हैं, तो आपको ये नज़र आ सकता है:
- आपके फ़ॉलिक्युलर फ़ेज़ के दौरान टेम्परेचर ट्रेंड्स कम होते हैं
- ल्यूटियल फ़ेज़ के दौरान टेम्परेचर ट्रेंड्स हाई होते हैं.
- ओव्यूलेशन के बाद टेम्परेचर ट्रेंड्स में स्पाइक्स दिखते हैं
- मेंस्ट्रुएशन के दौरान टेम्परेचर ट्रेंड्स में कमी
ध्यान रखें: हॉर्मोन साइकिल्स हर किसी में अलग होती हैं और आपको अपने टेम्परेचर ट्रेंड्स में अलग पैटर्न्स दिख सकते हैं जो सिर्फ़ आपकी बॉडी के लिए यूनीक हैं. कुछ साइकिल्स ज़्यादा स्टेबल होती हैं या दूसरों की तुलना में कम बदलती हैं. कुछ तरह की हॉर्मोनल बर्थ कंट्रोल पूरी तरह से साइकिल में बदलाव को रोक सकती हैं.

संबंधित: बॉडी टेम्परेचर में होने वाले नॉर्मल उतार-चढ़ाव को समझना






