हो सकता है कि अब तक आपने “GLP-1” के बारे में सुना हो. चाहे ख़बरों में, अपने डॉक्टर से, या किसी ऐसे दोस्त से बातचीत में जिसने हाल ही में नई दवा लेना शुरू किया हो.

GLP-1 दवाएँ मेटाबॉलिक हेल्थ, मोटापे और कार्डियोवैस्कुलर बीमारी को लेकर हमारी सोच को बदल रही हैं. लेकिन इन्हें लेने पर आपकी बॉडी के अंदर असल में क्या होता है? और इनको लेकर जो इतनी चर्चा है, उसके पीछे सबूत कितने मज़बूत हैं?

GLP-1 का मतलब क्या है?

GLP-1 का पूरा नाम ग्लूकागॉन-लाइक पेप्टाइड-1 है. यह एक हार्मोन है जो खाना खाने के बाद आपकी आंतों में, ख़ासतौर पर छोटी आंत में, अपने आप बनता है. इसे अपनी बॉडी के एक बिल्ट-इन सिग्नल की तरह समझें — “खाना आ गया है, अब इसे सही तरीक़े से संभालो.” 

जब GLP-1 हार्मोन रिलीज़ होता है, तो यह आपके पैंक्रियाज़ को ज़्यादा इंसुलिन बनाने का संकेत देता है, लिवर को ग्लूकागॉन (एक हार्मोन जो ब्लड शुगर बढ़ाता है) कम बनाने के लिए कहता है, और आपके दिमाग को संकेत देता है कि आपका पेट भरने लगा है. कुल मिलाकर, GLP-1 हार्मोन ब्लड शुगर, भूख और मेटाबॉलिक बैलेंस को कंट्रोल करने वाला एक अहम हार्मोन है.

संबंधित: पेश है GLP-1 जानकारी

GLP-1s कैसे काम करते हैं?

GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट बिल्कुल वही करते हैं जो उनके नाम से समझ आता है. वे GLP-1 रिसेप्टर को एक्टिवेट करते हैं, जो पैंक्रियाज़, दिमाग, आंतों, दिल और किडनी समेत पूरी बॉडी में पाए जाते हैं.

इसके बाद होने वाले असर कई तरह के होते हैं. पैंक्रियाज़ में, वे ग्लूकोज़ के लेवल के हिसाब से इंसुलिन रिलीज़ होने के प्रोसेस को बढ़ावा देते हैं. यानी जब ब्लड शुगर ज़्यादा होता है, तब वे इंसुलिन रिलीज़ करने में मदद करते हैं, लेकिन जब ब्लड शुगर पहले से कम हो, तब नहीं. ये ग्लूकागॉन के रिलीज़ होने को भी कम करते हैं और खाने के पचने की रफ़्तार को धीमा कर देते हैं. इससे खाना खाने के बाद ब्लड शुगर में होने वाली तेज़ बढ़ोतरी कम हो जाती है.

GLP-1 रिसेप्टर्स दिमाग की कोशिकाओं (न्यूरॉन्स) पर उन हिस्सों में मौजूद होते हैं जो भूख और अच्छा महसूस करने वाली भावनाओं को कंट्रोल करते हैं. जब ये एक्टिव होते हैं, तो भूख के संकेत कम करते हैं, पेट भरे होने का एहसास बढ़ाते हैं, और ज़्यादा कैलोरी वाले खाने की चाहत घटाते हैं. यही अहम वजह है कि ये दवाएं लेने वाले लोग अक्सर बदले हुए नर्वस सिस्टम सिग्नलिंग की वजह से कम खाते हैं.

ब्लड शुगर और भूख से परे, GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट ट्राइग्लिसराइड्स और LDL कोलेस्ट्रॉल भी कम करते हैं, अंगों में जमी चर्बी (एक्टोपिक फ़ैट) घटाते हैं, और सूजन के मार्कर्स को कम करते हैं— जो सब मिलकर वक़्त के साथ दिल और मेटाबॉलिक सेहत को बेहतर बनाते हैं.

संबंधित: मेटाबॉलिक हेल्थ? पूरी जानकारी देने वाली गाइड

GLP-1s किन बीमारियों के लिए मंज़ूर हैं?

पिछले दो दशकों में GLP-1 दवाओं के FDA-मंज़ूर इस्तेमाल काफ़ी बढ़ गए हैं. इनके इस्तेमाल के मामले इस तरह हैं:

  • टाइप 2 डायबिटीज़ सभी मंज़ूर GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट टाइप 2 डायबिटीज़ वाले बड़ों में ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं, आमतौर पर खानपान और एक्सरसाइज़ के साथ. पहला GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट, exenatide (जैसे Byetta®), 2005 में ख़ास तौर पर टाइप 2 डायबिटीज़ के लिए मंज़ूर हुआ था, और इसके बाद कई और दवाएं भी आईं.
  • लंबे समय तक वज़न मैनेजमेंट :. Liraglutide (जैसे Saxenda®, Victoza®) को 2014 में मोटापे के इलाज के लिए मंज़ूरी मिली थी. इसके बाद अगले दशक में Semaglutide (जैसे Wegovy®, Ozempic®) और Tirzepatide (जैसे Zepbound®) भी बाज़ार में आए. मोटापे के लिए यह मंज़ूरी उन बड़ों के लिए है जिनका BMI 30 या उससे ज़्यादा है, या 27 या उससे ज़्यादा है और साथ में हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटीज़ या बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल जैसी कोई एक तकलीफ़ भी हो.
  • कार्डियोवैस्कुलर जोखिम को कम करना : मार्च 2024 में FDA ने semaglutide (जैसे Wegovy®) को मंज़ूरी दी, ताकि दिल की बीमारी और ओवरवेट या मोटापे से जूझ रहे लोगों में दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं का ख़तरा कम किया जा सके. इनमें कार्डियोवैस्कुलर मौत, ऐसा हार्ट अटैक जिससे जान न जाए, और ऐसा स्ट्रोक जिससे जान न जाए, शामिल हैं. इससे GLP-1 थेरेपी मोटापे के उन चुनिंदा इलाजों में शामिल हो गई जिनके कार्डियोवैस्कुलर फ़ायदे साबित हो चुके हैं.
  • मेटाबॉलिक डिसफ़ंक्शन से जुड़ी स्टीटोहेपेटाइटिस (MASH): अगस्त 2025 में Semaglutide (Wegovy®) को MASH वाले बड़ों के लिए FDA की तेज़ मंज़ूरी मिली. MASH, जिसे नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस भी कहा जाता है, लिवर की एक गंभीर बीमारी है और इसमें लिवर फ़ाइब्रोसिस मध्यम से लेकर गंभीर रूप तक पहुँच सकता है. यह लिवर हेल्थ में GLP-1 हार्मोन की भूमिका को लेकर बढ़ते वैज्ञानिक सबूतों की ओर इशारा करता है.
  • ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया Tirzepatide (Zepbound®) को FDA ने 2024 में मंज़ूरी दीयह मोटापे से जूझ रहे लोगों में मध्यम से गंभीर ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) के इलाज के लिए है और इसे ज़्यादा एक्टिव रहने और कम कैलोरी वाली डाइट के साथ इस्तेमाल किया जाता है.

इसके अलावा किडनी की बीमारी, स्लीप एपनिया और यहाँ तक कि नशे की लत से जुड़ी समस्याओं में इसके संभावित इस्तेमाल पर भी रिसर्च जारी है.

और पढ़ें मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए सही खाने की पूरी गाइड

Silver Oura Ring 5 पहने हुए एक इंसान, हाथ में फल लिए हुएGLP-1s के आम साइड इफ़ेक्ट क्या हैं?

GLP-1 दवाएँ आमतौर पर अच्छी तरह सहन की जाती हैं, लेकिन इनके कुछ साइड इफ़ेक्ट्स भी हो सकते हैं. इलाज शुरू करने से पहले उन्हें समझ लेना ज़रूरी है.

सबसे आम साइड इफ़ेक्ट्स पेट से जुड़े होते हैं — जैसे जी मिचलाना, उल्टी, दस्त और कब्ज़. जी मिचलाना ख़ासतौर पर 5% से 50% तक लोगों को हो सकता है — यह दवा और डोज़ पर निर्भर करता है — और इलाज के शुरुआती हफ़्तों में सबसे ज़्यादा महसूस होता है जब डोज़ धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही होती है. ज़्यादातर लोगों में ये तकलीफ़ें वक़्त के साथ कम हो जाती हैं और डोज़ धीरे-धीरे बढ़ाने और खाने-पीने में बदलाव करने से काबू में आ जाती हैं.

दूसरे मुमकिन साइड इफ़ेक्ट्स में मांसपेशियों का कम होना, हड्डियों का कमज़ोर होना, सिरदर्द, इंजेक्शन की जगह पर सूजन, और डिप्रेशन व घबराहट जैसी मानसिक तकलीफ़ों का बढ़ा हुआ ख़तरा शामिल हैं. अगर आप GLP-1 दवा ले रहे हैं और इसके किसी भी साइड इफ़ेक्ट को लेकर चिंतित हैं, तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.

GLP-1 थेरेपी के दौरान Oura आपकी कैसे मदद कर सकता है?

आपकी दवा इस कहानी का एक हिस्सा है। Oura बाकी चीज़ों को भी साथ में जोड़कर दिखाता है. Oura के नए GLP-1 इनसाइट्स फ़ीचर के साथ, आप अपनी दवाओं, लक्षणों और वज़न को लॉग कर सकते हैं और साथ ही अहम बायोमेट्रिक ट्रेंड्स भी एक ही जगह पर देख सकते हैं. GLP-1 इनसाइट्स आपको आपके इलाज का पूरा सफ़र एक जगह दिखाता है — आपके Oura सिग्नल्स के साथ, ताकि आप देख सकें कि वक्त के साथ आपका ट्रीटमेंट और रोज़ की आदतें मिलकर कैसे काम कर रही हैं.

बात यह है

GLP-1 दवाएँ मेटाबॉलिक बीमारी के इलाज के तरीके में एक बड़ा बदलाव लेकर आई हैं. इसके पीछे मज़बूत वैज्ञानिक सबूत हैं, इसके इस्तेमाल के दायरे बढ़ते जा रहे हैं, और चल रही रिसर्च इसके नए-नए इस्तेमाल सामने ला रही है.

GLP-1 दवा शुरू करना एक अहम कदम है. इसे शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या हेल्थकेयर प्रोवाइडर से अच्छी तरह सलाह-मशवरा करें. हमेशा की तरह, Oura आपका भरोसेमंद हेल्थ साथी बनकर आपकी बॉडी के सिग्नल्स को बेहतर समझने में मदद कर सकता है. नींद, एक्टिविटी और वज़न के ट्रेंड्स को एक ही जगह पर देखकर, आप साफ़ तौर पर समझ सकते हैं कि आपकी बॉडी इलाज के प्रति कैसा रिस्पॉन्स दे रही है.

कोई भी दवा शुरू करने या बंद करने से पहले अपने हेल्थकेयर प्रोवाइडर से बात करें. यह आर्टिकल सिर्फ़ जानकारी देने के लिए है और इसे मेडिकल सलाह नहीं माना जाना चाहिए.