Oura Ring 4 अब तक की हमारी सबसे ज़्यादा पर्सनल, सही जानकारी देने वाली और आरामदायक स्मार्ट रिंग है. 

साइंस से परखी हुई सेंसिंग तकनीक के साथ, Oura Ring 4 बनी हैSmart Sensing. यह एक ऐसी नई टेक्नोलॉजी जो आपके शरीर के हिसाब से ढल जाती है, ताकि आपको हमेशा सटीक और लगातार डेटा मिलता रहे। 

अंदर छिपे हुए सेंसर और पूरी तरह टाइटेनियम से बनी कोटिंग के साथ, Oura Ring 4 पहले से कहीं ज़्यादा स्लीक है. इसे वर्कआउट से लेकर रात की पार्टी तक, पूरे दिन पहनना बेहद कम्फ़र्टेबल है. हर किसी की सेहत को रोज़ की आदत बनाने के अपने मक़सद के साथ, Oura Ring 4 अब और भी कई साइज़ों में आ रही है, जो साइज़ 4 से लेकर 15 तक उपलब्ध है.

ज़्यादा स्लीक. ज़्यादा स्मार्ट. सिर्फ़ आपके लिए.
Shop Oura Ring 4

इसके अलावा, Oura Ring Gen3 या Oura Ring 4 इस्तेमाल करने वाले हमारे सभी मेंबर को कई शानदार फ़ीचर के अपडेट मिलेंगे, जैसे कि दिन-भर का तनाव, ऑटोमेटिक एक्टिविटी डिटेक्‍शन और साइकल की जानकारी, साथ ही बिल्कुल नए रूप में Oura ऐप.

Oura के CEO टॉम हेल का कहना है, “Oura Ring को आपकी पर्सनल हेल्थ का साथी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह आपकी पर्सनल जानकारी को काम आने वाली सलाह के साथ जोड़कर सेहत की पूरी तस्वीर दिखाती है, ताकि आप लंबे समय तक बेहतर बदलाव ला सकें. नेक्स्ट-जनरेशन Oura Ring 4, नए डिज़ाइन वाला Oura ऐप और Smart Sensing प्लेटफ़ॉर्म का विकास, ये सब वियरेबल की दुनिया में सटीकता, कम्फ़र्ट, पर्सनल टच और डिज़ाइन के मामले में एक बहुत बड़ा क़दम हैं.”

Oura Ring 4 की शुरुआत $349 से होती है और Oura मेंबरशिप का प्राइस $5.99 महीना या $69.99 सालाना है.  

और भी जानने के लिए आगे पढ़ते रहें.

Oura Ring 4: पहले से कहीं ज़्यादा सटीक

Oura Ring 4 सेंसर और LED

बेहद बारीकी से बनाई गई Oura Ring की सटीकता को दुनिया भर के रिसर्च संस्थानों, जैसे टोक्यो यूनिवर्सिटी और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर के ज़रिए परखा गया है और सही पाया गया है Oura Ring 4 की नई Smart Sensing टेक्नोलॉजी आपको बेजोड़ सटीकता और एकदम आपके मुताबिक़ पर्सनल अनुभव देती है. 

सेहत का यह शानदार सेंसिंग प्लेटफ़ॉर्म रिंग में लगे लैब जैसे बेहतरीन सेंसर के साथ मिलकर काम करता है, ताकि आपके शरीर के हिसाब से हर चीज़ को समझ सके. रिंग के अंदर लगे कई सारे सेंसर मिलकर 18-पाथ वाली मल्टी-वेवलेंथ फ़ोटोप्लेथिस्मोग्राफ़ी (PPG) तकनीक बनाते हैं. यह दिन और रात, हर समय एकदम सटीक बायोमीट्रिक डेटा देती है, जैसे कि आराम के समय हार्ट रेट, नींद की स्‍टेज, हार्ट रेट में उतार-चढ़ाव (HRV), टेम्परेचर ट्रेंड्स और भी बहुत कुछ. 

और भी जानें: Smart Sensing: Oura Ring 4 में बेजोड़ सटीकता और एकदम आपके mutabik पर्सनल अनुभव

एक ऐसा वियरेबल, जिसे दिन और रात सचमुच हर वक़्त पहना जा सके.

Rose Gold Oura Ring पहने मुस्कुराती हुई महिला

Oura Ring 4 अपने पहले के मॉडल के मुक़ाबले और भी स्लिम और आरामदायक है, जिससे यह आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बहुत आसानी से घुल-मिल जाती है. अंदर और बाहर दोनों तरफ़ से पूरी तरह टाइटेनियम की कोटिंग के साथ, यह छूने में बेहद कोमल और नाज़ुक अहसास कराती है. यहाँ तक कि सेंसिटिव स्किन पर भी और उंगली में आसानी से पहन व उतार ली जाती है. 

इसके अलावा, इसके दमदार हेल्थ सेंसर अब अंदर की तरफ़ थोड़े धँसे हुए हैं, जिससे हाथ मिलाते समय या कोई चीज़ पकड़ते समय उँगलियों पर रगड़ और दबाव कम होता है. Oura Ring 4 के कम प्रोफ़ाइल (पतले डिज़ाइन) और बेहतर कंफ़र्टेबल होने की वजह से, आप शायद भूल ही जाएँगे कि आपने इसे पहना है, जब तक कि लोग इसकी तारीफ़ करना शुरू न कर दें.

अलग-अलग साइज़ और शानदार फ़िनिश में से अपनी पसंद की रिंग चुनें.

Oura Ring 4: सभी 6 फ़िनिश

अपने लिए सही साइज़ और अपने स्टाइल के मुताबिक़ एकदम सही विकल्प चुनें. Oura Ring 4 अब साइज़ के कई नए विकल्पों (4 से 15 तक) में आती है, जो स्मार्ट रिंग मार्केट में उपलब्ध साइज़ की सबसे बड़ी रेंज है. छः शानदार फ़िनिश में से अपनी पसंद चुनें, जिसमें एक नया और गहरा काला (डीप ब्लैक) रंग भी शामिल है जो पहले से ज़्यादा मज़बूत और टिकाऊ है. 

और भी जानें: रिंग के अंदर: Oura Ring 4 कैसे बनी

8 दिनों तक की बैटरी लाइफ़ का आनंद लें

Oura Ring 4 Charger

एक भी पल मिस न हो. Oura Ring 4 की बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरे 8 दिन तक चलती है और बैटरी के स्तर के हिसाब से, यह ज़्यादा से ज़्यादा 120 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है.*

इसके अलावा, चार्जर को भी नए सिरे से डिज़ाइन किया गया है. इसके एल्युमिनियम बॉडी और नीचे दिए गए ग्रिपी मैट की वजह से यह रिंग चार्ज करते समय ज़्यादा स्टेबिलिटी और बेहतर पकड़ देता है.

फिर से डिज़ाइन किए गए Oura ऐप का अनुभव करें.


सभी मेंबर के लिए धीरे-धीरे आ रहा, अवॉर्ड जीतने वाला Oura ऐप अब नए सिरे से डिज़ाइन किया गया है. यह आपकी सेहत के छोटे और लंबे दोनों तरह के लक्ष्यों को आसानी से सामने लाता है और इसके लिए इसमें तीन नए और आसान टैब दिए गए हैं: आज, वाइटल्‍स और मेरा स्‍वास्‍थ्‍य. इस्तेमाल में बेहद आसान यह नया लेआउट आपके रोज़ाना के वेलनेस डेटा और समय के साथ आ रहे बदलावों (ट्रेंड्स) की एक झलक पाने में आपकी मदद करता है. 

और पढ़ें: पेश है Oura ऐप का नया डिज़ाइन

नए फ़ीचर अपग्रेड

नई ऑटोमेटिक एक्टिविटी डिटेक्‍शन फ़ीचर अपडेट

समय के साथ, हमने अपने सॉफ़्टवेयर अनुभव को बेहतर बनाने में काफ़ी निवेश किया है. 3 अक्टूबर, 2024 तक, Oura Ring 4 और Gen3 मेंबर दोनों के लिए नए सॉफ़्टवेयर अपडेट रोल आउट होने शुरू हो जाएंगे. 

ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन (AAD) में अब 40 से ज़्यादा एक्टिविटीज़ के लिए औसत हार्ट रेट और हार्ट रेट ज़ोन भी शामिल हैं, जिससे आपको पूरे दिन की अपनी मूवमेंट की पूरी तस्वीर अपने-आप मिल जाती है.

साइकल की जानकारी में अब फ़र्टाइल विंडो भी शामिल है. यह नया फ़ीचर उन महिलाओं को जो गर्भधारण की कोशिश कर रही हैं, उनके साइकिल और फ़र्टिलिटी सफ़र के बारे में और भी ज़्यादा जानकारी देता है.

दिन-भर का तनाव अब आपके दिनभर के स्ट्रेस लेवल और आपके द्वारा जोड़े गए टैग, शारीरिक गतिविधियों (मूवमेंट) व अन्य कामों के बीच के रिश्ते या असर की और ज़्यादा जानकारी देता है. इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि आपकी रोज़मर्रा की आदतें आपके स्ट्रेस और बॉडी रिकवरी पर क्या असर डालती हैं.

Oura Ring 4 बनाम Oura Ring Gen3

Oura Ring 4 की तुलना Oura Ring Gen3 से कैसे करें? नीचे दिया गया तुलना चार्ट आपको मटेरियल और डिज़ाइन, सेंसिंग प्लेटफ़ॉर्म और साइज़ में अंतर जैसी सभी मुख्य जानकारियाँ देता है. 

इसके अलावा, Oura Ring 4 अब दो हफ़्तों तक का डेटा स्टोर कर सकती है, हालाँकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे और कितना इस्तेमाल करते है.

Oura Ring 4 बनाम Oura Ring Gen3

*बैटरी से जुड़े सभी दावे Oura Ring के साइज़, Oura ऐप की सेटिंग, फ़ीचर कॉन्फ़िगरेशन, एक्टिविटी, बैटरी की उम्र, इस्तेमाल के तरीके और कई अन्य बातों पर निर्भर करते हैं; असल नतीजे इनसे अलग हो सकते हैं. बैटरी लाइफ़ और चार्ज करने के तरीक़े आपके इस्तेमाल और सेटिंग के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. अलग-अलग साइज़ और परिस्थितियों (सिनेरियो) को ध्यान में रखकर बैटरी के कई टेस्ट किए गए थे. ज़्यादा जानकारी के लिए, रिंग बैटरी से जुड़े टिप्स देखें.