रात को सोने से पहले एक ड्रिंक लेने की आदत पड़ गई है? अमेरिका में 30% तक लोगख़ुद बताते हैं कि वो नींद लाने के लिए शराब का सहारा लेते हैं — औरजो लोग इनसोम्निया से जूझ रहे हैं उनमें से 67% सोने से पहले इसलिए शराब पीते हैं क्योंकि उन्हें लगता है इससे मदद मिलती है. शाम की वो एक ग्लास वाइन भले ही रिलैक्सिंग लगे, लेकिन ये एक ऐसा शॉर्टकट है जो उल्टा पड़ जाता है.
शराब आपको जल्दी सुलाने में मदद कर सकती है, लेकिन नींद की क्वालिटी पर इसका काफ़ी बुरा असर पड़ता है. नींद के पैटर्न में गड़बड़ी से लेकर हार्ट रेट और स्ट्रेस हॉर्मोन्स के बढ़ने तक — इसका असर आपकी बॉडी के लगभग हर रिकवरी सिस्टम पर पड़ता है.
शराब आपकी नींद पर कैसे असर डालती है
शराब उन कई फ़िज़ियोलॉजिकल सिस्टम्स में दख़ल देती है जो नींद, रिकवरी और सर्केडियन रिदम को कंट्रोल करते हैं. आइए समझते हैं, बॉडी के अंदर क्या होता है:
मेलाटोनिन कम करता है : शराब मेलाटोनिन के रिलीज़ होने में रुकावट डालती है — ये आपकी बॉडी का वो मेन स्लीप हॉर्मोन है जो बताता है कि अब सोने का वक़्त हो गया है. कम मेलाटोनिन की वजह से आपका दिमाग़ सही से नहीं समझ पाता कि सोने का वक़्त हो गया है, जिससे बॉडी का रेस्टोरेटिव नींद में जाना देर से होता है.
और पढ़ें: मेलाटोनिन के बारे में सब कुछ जो आपको जानना ज़रूरी है
ग्रोथ हार्मोन को कम करता है : ग्रोथ हॉर्मोन, जो ख़ास तौर पर गहरी नींद के दौरान रिलीज़ होता है, मसल्स रिपेयर, इम्यून फ़ंक्शन और टिशू रिकवरी में मदद करता है. शराब इस उछाल को कम कर देती है, यानी आपकी बॉडी रात के सबसे ज़रूरी रिकवरी प्रोसेस में से एक से चूक जाती है.
कॉर्टिसोल बढ़ाता है : शराब कॉर्टिसोल बढ़ाती है, जो आपका मेन स्ट्रेस हॉर्मोन है. कॉर्टिसोल बढ़ने से रात भर हार्ट रेट ऊँची रहती है और HRV (हार्ट रेट वेरिएबिलिटी) कम हो जाती है, दोनों ही ख़राब रिकवरी के संकेत हैं.
आपका सर्केडियन रिदम बिगाड़ती है: : शराब आपके दिमाग़ और लिवर की बायोलॉजिकल घड़ियों में दख़ल डालती है, जिससे आपका स्लीप-वेक साइकल और बॉडी की नैचुरल रिदम एक-दूसरे से मेल नहीं खाते. इसीलिए रात को बस एक ड्रिंक भी अगले दिन आपको जेट-लैग जैसा महसूस करा सकती है.
डाइयूरेटिक की तरह काम करती है: बार-बार पेशाब आने की वजह से शराब रात में आपकी बॉडी के ब्लैडर को आराम देने वाले नेचुरल सिस्टम में रुकावट डालती है. इससे रात में कई बार नींद खुल सकती है Oura से अपनी नींद ट्रैक करके देखें कि रात में आप कितनी बार जागे.
साँस की तकलीफ़ बढ़ाती है: : शराब गले और एयरवे की मसल्स को रिलैक्स कर देती है, जिससे ख़र्राटे बढ़ते हैं और स्लीप एपनिया जैसी नींद से जुड़ी साँस की तकलीफ़ें और बढ़ जाती हैं.
ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल कम करती है: रिसर्च से पता चलता है कि शराब हीमोग्लोबिन के ऑक्सीजन पहुंचाने के तरीक़े पर असर डालकर ऑक्सीजन सैचुरेशन कम कर सकती है. इससे रिकवरी और नींद की क्वालिटी और बिगड़ सकती है, ख़ासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से सांस लेने में दिक़्क़त है.
Oura का डेटा शराब के बारे में क्या बताता है
शराब Oura के ट्रैक किए गए हेल्थ मेट्रिक्स पर कैसा असर डालती है?
Oura की डेटा साइंस टीम ने जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 6 लाख से ज़्यादा मेंबर्स का डेटा देखा. इसमें शराब टैग वाली रातों की तुलना, उनके आसपास की उन रातों से की गई जिनमें शराब नहीं थी.* नतीजे वही बताते हैं जो हम में से ज़्यादातर लोग पहले से जानते हैं, लेकिन यह साफ़ दिखाते हैं कि शराब नींद में कितनी ज़्यादा खलल डाल सकती है.
| मेट्रिक | औसत फ़र्क | % बदलाव |
| पूरी नींद | −34.6 मिनट | -5.0% |
| स्लीप स्कोर | −6.55 | -6.8% |
| गहरी नींद | −5.42 मिनट | -5.0% |
| REM नींद | −15.26 मिनट | −4.2% |
| हल्की नींद | −13.93 मिनट | −1.4% |
| स्लीप एफ़िशिएंसी | −2.28 | -2.2% |
| HRV | −10.8 ms | −15.6% |
| आराम के समय हार्ट रेट | +4.35 bpm | +8.2% |
| एवरेज हार्ट रेट | +5.78 bpm | +9.6% |
एक नज़र में:
-
आप कम सोते हैंऔर नींद भी कम असरदार होती है.
-
रात में आपका दिल ज़्यादा मेहनत करता है.
-
आपकी रिकवरी काफ़ी कम हो जाती है.
थोड़ी-सी शराब का भी असर साफ़ दिखता है.
और पढ़ें: शराब और नींद पर Oura डेटा क्या दिखाता है
शराब पीने के बाद नींद के आम पैटर्न
अगर आप Oura App में “अल्कोहल” टैग करते हैं, तो आपको ये दिख सकता है:
- सोने में देरीजल्दी नींद आना (हमेशा अच्छी बात नहीं!) शराब का सेडेटिव असर, आपकी बॉडी के धीरे-धीरे सोने की तैयारी करने वाले नेचुरल प्रोसेस को दबाकर, आपको जल्दी सुला सकता है.
| मेंबर टिप: सोने में देरी/स्लीप लेटेंसी10–20 मिनट में नींद आना बेहतर है. बहुत जल्दी, यानी 5 मिनट से कम में नींद आना, बहुत ज़्यादा थकान या नशे की तरफ़ इशारा कर सकता है. वहीं, अगर हर बार 20 मिनट से ज़्यादा लगे, तो हो सकता है आपकी बॉडी सोने के लिए तैयार न हो या आपको नींद से जुड़ी कोई दिक़्क़त हो. |
- गहरी नींद ज़्यादा, पूरी नींद कम: : शराब पीने वाली पहली रात आपकी गहरी नींद बढ़ सकती है, लेकिन कुल नींद के घंटे कम हो जाते हैं.
- REM (रैपिड आई मूवमेंट) नींद देर से आना और कम होना: शराब आपके पहले REM स्लीप साइकल को काफ़ी देर से शुरू करती है. इसके अलावा, शराब आपकी कुल नींद भी कम करती है और REM नींद आम तौर पर नींद के बाद वाले हिस्से में ज़्यादा होती है. इसलिए REM में बिताया कुल समय कम हो जाता है.
- रात में बार-बार नींद खुलना और बेचैनी शराब ब्लैडर पर असर डालती है, जिससे बार-बार बाथरूम जाना पड़ सकता है और नींद कई बार खुल सकती है.
- ज़्यादा टूटी-फूटी नींद : शराब अक्सर रात के दूसरे हिस्से की नींद में ज़्यादा रुकावट डालती है. इससे कुल नींद कम हो सकती है और नींद के अलग-अलग स्टेज से आपका नेचुरल फ़्लो टूट सकता है.
देर रात की दूसरी आदतों, जैसे चिकनाई वाली पिज़्ज़ा का एक स्लाइस, के साथ ये असर और बढ़ जाते हैं—इससे आपकी बॉडी का तापमान बढ़ सकता है और नींद पर असर पड़ सकता है.
शराब का नींद पर असर कम करने के तरीके
आपको शराब पूरी तरह छोड़ने की ज़रूरत नहीं है. इसके बजाय, अपने डेटा से समझें कि आपकी बॉडी कैसे रिएक्ट करती है और रिकवरी में मदद करने वाले ये बदलाव आज़माएं:
1. सही समय पर पिएं: सोने से कम से कम 3 घंटे पहले शराब पीना बंद कर दें, ताकि आपकी बॉडी उसे प्रोसेस कर सके.
2. ड्रिंक्स के बीच पानी पिएं: पानी शराब के अब्ज़ॉर्प्शन को धीमा करता है और अगले दिन की रिकवरी में मदद करता है.
3. साफ मिक्सर चुनें: मीठे या कैफ़ीन वाले मिक्सर से बचें, क्योंकि वे आपके नर्वस सिस्टम को स्टिम्युलेट करते हैं.
4. ट्रैक करें और तुलना करें अपने Oura App में “अल्कोहल” टैग करें और अपने बेसलाइन के मुकाबले अपनी रेडिनेस और नींद के स्कोर को रिव्यु करें.
5. रिकवरी में मदद करें: शराब पीने के बाद अपनी बॉडी को वापस बैलेंस में लाने के लिए सांस पर ध्यान देने वाले एक्सरसाइज़, हल्की एक्टिविटी या सॉना सेशन आज़माएं.
संबंधित: शराब कम करने का सोच रहे हैं? शराब कम पीने के 6 कारगर तरीक़े
बात यह है: शराब और नींद
थोड़ी-सी शराब भी आपकी नींद और रिकवरी पर साफ़ असर डाल सकती है. 6 लाख से ज़्यादा मेंबर्स के Oura Ring डेटा से पता चलता है कि शराब पीने से हार्ट रेट बढ़ता है, HRV कम होता है और गहरी व REM नींद घटती है—ये दोनों स्लीप स्टेज बॉडी की रिकवरी और दिमाग़ को तरोताज़ा रखने के लिए बेहद ज़रूरी हैं.
अगर आपका गोल बेहतर रिकवरी, लंबी और हेल्दी ज़िंदगी या बेहतर परफ़ॉर्मेंस है, तो Oura के साथ अपनी नींद ट्रैक करके आप समझ सकते हैं कि शराब आपकी बॉडी पर असल में कैसा असर डालती है. “अल्कोहल” टैग वाली रातों की तुलना अपने बेसलाइन डेटा से करके आप देख सकते हैं कि ड्रिंक का समय, हाइड्रेशन और कम मात्रा में पीना आपकी नींद की क्वालिटी और अगले दिन की रेडिनेस पर कैसे असर डालते हैं.
सीधी बात: एक ड्रिंक से शायद आपको जल्दी नींद आ जाए, लेकिन Oura डेटा साफ़ दिखाता है कि शराब के असर में आपकी बॉडी को उतना अच्छा आराम नहीं मिलता.
FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल शराब और नींद
क्या शराब से जल्दी नींद आ सकती है?
शराब का सेडेटिव असर आपको जल्दी सुला सकता है. लेकिन इससे नींद की क्वालिटी कम हो सकती है, रात में ज़्यादा बार नींद खुल सकती है और REM नींद भी कम हो सकती है.
शराब पीने के बाद मेरा हार्ट रेट ज़्यादा क्यों होता है?
शराब सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम की एक्टिविटी बढ़ाती है और कॉर्टिसोल बढ़ाती है. इससे रात भर आपका हार्ट रेट ज़्यादा रह सकता है.
क्या मैं Oura App में शराब के असर को ट्रैक कर सकता/सकती हूं?
हाँ. शराब पीने के बाद “अल्कोहल” टैग करें और अपनी नींद व रिकवरी के डेटा की तुलना अपनी आम रातों से करें. आपको HRV, हार्ट रेट और नींद के स्टेज में फ़र्क दिख सकता है.
क्या नींद के लिए शराब की कोई “सुरक्षित” मात्रा होती है?
ऐसी कोई एक तय मात्रा नहीं है जो सबके लिए सेफ़ हो. कम मात्रा में शराब पीने से भी HRV और गहरी नींद कम हो सकती है. सोने से जितना पहले शराब पीना बंद करेंगे, उसका असर उतना ही कम होगा.
और पढ़ें: शराब से जुड़े 6 मिथ, और उनकी सच्चाई
शराब पीने के बाद रिकवरी में कितना समय लगता है?
हर व्यक्ति की रिकवरी अलग होती है, लेकिन ज़्यादा शराब पीने के बाद HRV और रेस्टिंग हार्ट रेट को आपकी सामान्य रेंज में वापस आने में 24–48 घंटे लग सकते हैं.
डेटा में एक ही व्यक्ति की शराब टैग वाली रातों की तुलना, उससे एक दिन पहले या बाद की रातों से की गई है. जिन रातों में दूसरे टैग भी थे, उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया है. जहां ज़रूरी था, बहुत अलग नतीजों का असर कम करने के लिए मीडियन वैल्यू इस्तेमाल की गई हैं.






